गुना नगर: जिले में भीषण गर्मी शुरू 40 डिग्री पर पहुंच तापमान, जिला अस्पताल में पीने के पानी के लिए भटकते है लोग वाटर कूलर पड़े बंद
गुना जिले में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। तापमान 40 डिग्री पर बना हुआ है। जिला अस्पताल में ब्लड बैंक और मैटरनिटी वार्ड के पास दो वाटर कूलर रखे है। लेकिन भीषण गर्मी में दोनों ही वाटर कूलर बंद है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा। पानी के लिए मरीजो के अटेंडर दिन भर परेशान होते हैं। लोगों ने नाराजगी जाहिर कर व्यवस्था सुधारने की मांग की है।