गुना नगर: नजूल कॉलोनी में शिव परिवार और भगवान परशुराम का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 अप्रैल से होगा शुरू, ब्राह्मण समाज की हुई बैठक
गुना की नजूल कॉलोनी में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा शिव परिवार और भगवान परशुराम की प्राण प्रतिष्ठा नवीन मंदिर में की जाएगी। 20 अप्रैल को धर्मशाला में 3 दिवसीय कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। 22 अप्रैल से शुरू होने वाले कार्यक्रम का समापन 24 अप्रैल को शिव परिवार और भगवान परशुराम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ समापन होगा। समिति ने सभी शामिल होने आग्रह किया है।