गुना नगर: हनुमान टेकरी धाम पर हनुमान जयंती के मेले की प्रशासन ने तैयारी की शुरू, तहसीलदार और यातायात थाना प्रभारी ने लिया जायजा
गुना में हनुमान टेकरी धाम पर हनुमान जयंती पर विशाल मेले का आयोजन होता है। दो दिवसीय मेले की जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी। 20 अप्रैल को गुना तहसीलदार जीएस बैरवा, यातायात थाना प्रभारी अजय प्रताप कुशवाहा ने तैयारी का जायजा लिया। वही दुकानदार भी मेला प्रांगण में तैयारी में लगे है। कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने समय पूर्व सभी तैयारीओ के निर्देश दिए हैं।