गुना नगर: गुना में युवती से मारपीट के मामले पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने X पर ट्वीट कर लिखा, हैवान को मिलेगी सख्त सजा
गुना में कैंट थाना क्षेत्र के नानाखेड़ी इलाके में एक युवती को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने के मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने X पर ट्वीट कर किया है। लिखा, गुना की बेटी के साथ बर्बरता और हैवानियत का समाचार विचलित करने वाला है। बेटी को जल्द न्याय मिले। हैवान को सख्त सजा मिले। ताकि बहन बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ करने की कोई सोच न पाएं।