गुना नगर: नयापुरा में गुना विधायक की गाड़ी में की गई तोड़फोड़ बेटे की शिकायत पर मामला हुआ दर्ज
गुना के कोतवाली थाना क्षेत्र के नयापुरा में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य की गाड़ी में अज्ञात बदमाश ने तोड़फोड़ कर दी। विधायक के बेटे नरसिंह शाक्य की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, बीती रात नयापुरा में विवेक गैस गोदाम के पास ग्राउंड में अज्ञात बदमाश ने वाहन के विंड स्क्रीन फोड़ दिए। पुलिस जांच में जुटी है।