गुना नगर: कैंट गौशाला में गायों को खाने के लिए भगत सिंह कॉलोनी के युवाओं ने डलवाया दो ट्राली भूसा, अन्य लोगों से की अपील
गुना की कैंट गौशाला में गायों को खाने के लिए भगत सिंह कॉलोनी के युवाओं ने गौ सेवा का संदेश देते हुए दो ट्राली भूसा डलवाया है। गौ सेवक राम सिंह रजक ने बताया, भारत, दीपक, संदीप, छोटू रघुवंशी आदि ने ग्राम ईमझरा से दो ट्राली भूसा मंगवा कर केंट गौशाला में गायों को दान किया है। सभी नागरिकों से अपील की है। जितना संभव हो स्वेच्छा अनुसार गायों को भूसा उपलब्ध कराएं।