सेवा संकल्प अभियान के तहत जमतरा में स्वच्छता अभियान व पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित
=================================
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत “सेवा मेरा योगदान” के तहत विकासखंड चौरई में आज स्वच्छता अभियान चलाया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद अंतर्गत जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्रीमती अफसा खान के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सेक्टर क्रमांक 04 के आदर्श ग्राम जमतरा में नवांकुर संस्था आदर्श जिज्ञासा समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जमतरा द्वारा पर्यावरण कार्यक्रम के उद्देश्य से स्वच्छता अभियान चलाया गया। समिति अध्यक्ष श्री एन. कुमार, नवांकुर संस्था अध्यक्ष श्री राम दयाल एवं ग्राम के सदस्यों ने सहभागिता करते हुए साफ-सफाई कार्य किया। इस अवसर पर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिये शपथ भी दिलाई गई।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh