सेवा संकल्प अभियान के तहत पिंडरईकला में विद्यार्थियों को दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी
“स्वच्छता ही मेरी सेवा है” की दिलाई गई शपथ
============================
म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखंड छिंदवाड़ा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में ग्राम पिंडरईकला के हाई स्कूल में साइबर सुरक्षा अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा क्या है, इसकी जानकारी दी गई तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए। इसके साथ ही माध्यमिक शाला पिंडरई में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करते हुए छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों से कहा गया कि वे रोज विद्यालय आएं और शिक्षा का अध्ययन करें, ताकि उनका जीवन कुशल एवं सार्थक सिद्ध हो।
हाई स्कूल पिंडरईकला के शाला परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस दौरान छात्रों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए “स्वच्छता ही मेरी सेवा है” की शपथ दिलाई गई। सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता अपनाने, पर्यावरण की रक्षा करने तथा नियमित ध्यान एवं सकारात्मक जीवनशैली को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में अपूर्वा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री संजय साहू ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में स्वस्थ शरीर, शांत मन, स्वच्छ पर्यावरण और सकारात्मक सोच के प्रति जागरूकता पैदा करना भी है।
कार्यक्रम में सेक्टर क्रमांक 3 के मेंटर श्री श्यामलराव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सचिव श्री मस्तराम रघुवंशी, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कोटलबर्री के अध्यक्ष श्री राहुल अवस्थी, शिक्षक जैनिफर खैश, श्रीमती सविता साहू, श्री अमित कुमार बरखानिया, श्रीमती प्रेरणा भनारिया, श्रीमती शिवांगी साहू, श्रीमती शीतल श्रीवास, श्री आलोक टांडेकर, श्रीमती साक्षी धुर्वे, श्री निखिल दखने सहित सीनियर्स, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी का सराहनीय सहयोग रहा।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh