रामपुर महोत्सव के दूसरे दिन मेहंदी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
ऐतिहासिक रामपुर महोत्सव के दूसरे दिन रविवार, 23 नवंबर को मेहंदी प्रतियोगिता और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया
दोपहर 3 बजे आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में 50 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग कर एक-दूसरे के हाथों पर आकर्षक एवं सुंदर मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, प्रतियोगिता का परिणाम आगामी 1 दिसंबर को घोषित किया जाएगा
शाम 6 बजे स्कूली बच्चों ने नृत्य, संगीत और अन्य मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, इसके बाद रात 8 बजे से सांस्कृतिक मंच पर लोक आल्हा गायन की प्रस्तुति हुई जिसने श्रोताओं को लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत से रूबरू कराया
इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष आनंद मोहन, महंत शिव कुमार दास, जहांगीराबाद ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता, धर्मेंद्र वर्मा, सिद्धार्थ, उत्तम सिंह, ललित वर्मा सहित कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे
#Barabanki #RampurMahotsav #Jahangirabad #MehndiCompetition #CulturalProgram
Nawabganj, Barabanki | Nov 23, 2026