जनगणना 2027 : एजुकेशन-डे पर जनपद में हुआ स्वगणना कार्यक्रम का आयोजन
भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत आज दिनांक 23.11.2026 को निर्धारित एजुकेशन-डे के अवसर पर जनपद मुख्यालय पर स्थित मिनी डायट बड़ेल बाराबंकी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा तथा राजकीय बालिका इण्टर कालेज बाराबंकी में जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता में स्वगणना कार्यक्रम आयोजित किया गया
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापकों, कर्मचारियों एवं उपस्थित सभी लोगों को स्वगणना के बारे में अवगत कराया गया तथा उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अपनी स्वगणना की गई
इसी प्रकार जनपद की सभी तहसीलों, विकास खण्डों में खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा अपने परिक्षेत्र में स्थित विद्यालयों में स्वगणना से संबंधित कार्यक्रम आयोजित कराते हुए लोगों को जागरूक किया गया
#Barabanki #Census2027 #Swaganana #EducationDay