झंडा दिवस पर जनपद के सभी थानों व सीओ कार्यालयों में फहराया गया पुलिस ध्वज, दी गई सलामी
आज दिनांक 23 नवम्बर 2026 को ‘झंडा दिवस’ के गौरवशाली अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालयों एवं थानों पर पुलिस ध्वज फहराकर सलामी दी गई
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों व थानों पर नियुक्त समस्त पुलिस कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता, अनुशासन एवं पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनसेवा करने की शपथ दिलाई गई
कार्यक्रम के दौरान पुलिस ध्वज के गौरवशाली इतिहास व महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई
#Barabanki #JhandaDiwas #BarabankiPolice #UPPolice #FlagDay