फर्रुखाबाद: शेखपुर-अमानाबाद संपर्क मार्ग बदहाल, गड्ढों से राहगीर परेशान, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की
फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज ब्लाक क्षेत्र में शेखपुर से अमानाबाद को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों पूरी तरह बदहाल हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग कई महीनों से खराब स्थिति में है, सड़क की मरम्मत न होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़