बिश्रामपुर: रेहला स्टेशन रोड पर दुकान के पास खड़ी मोटरसाइकिल की डिक्की से बदमाशों ने चुराए लाखों रुपए
रेहला स्टेशन रोड स्थित एक किराना दुकान के सामने खड़ी ग्रामीण चिकित्सक बच्चू चौधरी के मोटरसाइकिल का डिक्की का लॉक खोलकर चोर लाखो रुपये उड़ा ले गये। बच्चू चौधरी ने बुधवार की दोपहर एक बजे जानकारी देते हुये बताया की अपनी पुत्री की शादी हेतु बैंक से रुपये निकालकर मल्लाहटोली स्थित अपने घर जा रहे थे। रास्ते में समान लेने के क्रम में डिक्की से पैसे निकाल लिया।