बिश्रामपुर: बी मोड़ चौक पर आर्टिगा और टेंपो की टक्कर से पांच लोग घायल, दो को रेफर किया गया
बी मोड़ के पास शुक्रवार की शाम चार बजे आर्टिगा व टेम्पू में आमने-सामने की टक्कर हो गयी। जिससे पांच लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार बी मोड़ चौक पर आर्टिगा वाहन व टेम्पू में आमने-सामने की टक्कर में सिगसिगी के आकाश कुमार,महाराणा प्रताप सिंह,वर्षा कुमारी,अनिल कुमार सिंह व बंशी मेहता घायल हो गये।