बिश्रामपुर: ग्रासिम इंडस्ट्रीज के सीएसआर ने विशनपुर में राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर जागरूकता फैलाई, पोषण किट भी वितरित किए
रेहला ग्रासिम इंडस्ट्रीज के सीएसआर द्वारा शुक्रवार की शाम छः बजे विशुनपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र परिसर में राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आसपास के गाँवों की गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को जागरूक करते हुये पोषण किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल की अध्यक्षा नमिता अवस्थी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।