पाली: गांधी मूर्ति के पास तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा पर जा रहे मां-बेटे को मारी टक्कर, दोनों घायल, बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती
गांधी मूर्ति के निकट एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा पर जा रहे मां बेटे को चपेट में ले लिया। जिसके चलते दोनों नीचे गिरकर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। परिजनों ने बताया कि वह सरदार पटेल नगर से हॉस्पिटल दिखाने आए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया नीचे गिरने से महिला की सिर में भी गंभीर चोट आई है।