कौंच: सागर तालाब के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवकों पर सरिये से हमला, सिपाही समेत 3 युवक घायल
Konch, Jalaun | Oct 22, 2026 कोंच में सागर तालाब के पास बुधवार देर रात 9 बजे मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि करीब 8 से 10 युवकों ने दीपक वर्मा और दीपू पर सरिये व डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी कोंच में भर्ती कराया गया है।