कनवास: सहरावदा के पास कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
Kanwas, Kota | Apr 17, 2026 दरा-सहरवादा के पास बीती रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब कोटा से झालावाड़ की ओर जा रही एक कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार कार चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और आगे चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।