*सीएमओ ज्योति सुनेरे ने लहार नगर का किया औचक निरीक्षण,सड़क किनारे से हटवाए कचरे के ढेर*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*अतिक्रमण और गंदगी फैलाने पर कार्रवाई की दी चेतावनी*
लहार नगर पालिका परिषद लहार की मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) श्रीमती ज्योति सुनेरे ने शहर की स्वच्छता और व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और नियमों का उल्लंघन करने वालों को सख्त हिदायत दी,शहर के बाहरी मार्गों के किनारे लगे कचरे के ढेरों को मौके पर ही जेसीबी मशीन लगवाकर तत्काल साफ कराया गया,वार्ड क्रमांक 10 स्थित भिंड-भांडेर मुख्य मार्ग के पास चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाया गया। साथ ही सड़क पर डाली गई निर्माण सामग्री को अविलंब हटाने के लिए निर्माणकर्ता को कड़े निर्देश दिए गए,मां मंगला देवी मंदिर परिसर पहुंचकर सीएमओ ने स्थानीय दुकानदारों से संवाद किया। उन्होंने नालियों के बाहर सामान न रखने और परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए,सीएमओ ने सभी दुकानदारों को अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई भी दुकानदार नाली के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करता है या गंदगी फैलाता पाया गया, तो उसके खिलाफ सीधे जुर्माने की दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।