रेवदर: रेवदर के मंडार टोल प्लाजा पर पुलिस ने अवैध शराब पर की कार्रवाई, 192 बोतल शराब-बियर बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
Reodar, Sirohi | Aug 18, 2026 अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मण्डार थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अर्टिगा कार से 192 बोतल अवैध शराब व बियर बरामद की। पुलिस ने शराब से भरी अर्टिगा को एस्कॉर्ट कर रही स्विफ्ट कार को भी पकड़ा और दोनों वाहनों को जब्त करते हुए गुजरात निवासी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।