मखदुमपुर: मुससी विर्रा गांव के पास गेट ग्रिल की दुकान में चोरी, लाखों का माल गायब
बीते रात पटना गया राष्ट्रीय मार्ग के मुससी विर्रा गांव के समीप संचालित गेट ग्रिल की दुकान में अज्ञात चोरों ने दुकान का करकट तोड़कर लाखों रुपए की सामान चोरी कर लिया। इस बाबत शनिवार की सुबह 10:00 बजे दुकान संचालक रवि विश्वकर्मा ने बताया कि हर दिन की भांति शुक्रवार की देर शाम दुकान बंद कर घर गया था। जहाँ चोरी हो गया।वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है।