मखदुमपुर: सोलहंडा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षक को विदाई दी गई
शुक्रवार की दोपहर 2 बजे प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोलहंडा में सेवानिवृत हुए शिक्षक रणेंद्र कुमार के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया । समारोह में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेंद्र कुमार समेत जुटे अतिथियों ने सेवानिवृत शिक्षक को फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।