मखदुमपुर: दानु विगहा गांव में विधायक ने क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया
गुरुवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे स्थानीय विधायक सतीश कुमार दास ने मखदुमपुर प्रखंड के दानू विगहा गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया ।इस दौरान पहुंचे विधायक को ग्रामीणों फूल माला देकर स्वागत किया। वही विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं खिलाड़ियों की उज्जवल भविष्य की कामना किया। खेल देखने के लिए काफी संख्या में लोग मौजूद थे।