मखदुमपुर: टेहटा से लापता युवती पाटलीपुत्रा से मिली
टेहटा थाना क्षेत्र से गायब युवती पाटलिपुत्रा से बरामद की गई है। शुक्रवार की शाम 5 बजे मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया की कुछ दिन पूर्व टेहटा थाना क्षेत्र से एक युवती गायब हुई थी। जिसे लेकर उसके परिजन ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। वही शुक्रवार के दिन पाटलिपुत्रा थाना द्वारा युवती को बरामद कर टेहटा थाना को सुपुर्द किया गया है।