हलसी: हलसी थाना में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस कर्मियों ने ली शपथ
रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर हलसी थाना में थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन के नेतृत्व में शपथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ. यहां पूर्वाह्न 11 बजे थानाध्यक्ष ने सभी पुलिस कर्मियों को मतदान की शपथ दिलाई.पुलिस कर्मियों ने लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए स्वतंत्र,निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया.