मैदागिन स्थित हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज में जल संरक्षण को लेकर लोगों को किया गया जागरूक
मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज के परिसर में जल संरक्षण एंव जल की बर्बादी ना करने के अपील के साथ कालेज की छात्राओं के बीच हाथों में खाली घड़ा लेकर शपथ समारोह का आयोजन किया गया। उपरोक्त अवसर पर लक्ष्मी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ० अशोक कुमार राय, संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, कालेज की प्रधानाचार्य डॉ० प्रियंका तिवारी मौजुद रहे।