फूलपुर में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी
पुलिस ने घटना के बारे में बताया की परिजनों ने बताया की बीती रात पीड़िता घर के बाहर बरामदे में अपनी दादी, बड़ी बहन और छोटे भाई के साथ सोई थी। उसके पिता घर से कुछ दूर खेत की रखवाली करने चले गये थे। जबकि दादा घर से सौ कदम दूरी पर हैंडपंप के पास सोये थे रात लगभग 11 बजे के बाद मासूम बच्ची हैंडपंप पर पानी पीने पहुंची थी।