जिलाधिकारी ने कम्यूनिटी स्वीप अम्बेसडर आइकन के साथ बैठक की*
जिलाधिकारी एस राजलिंगम की अध्यक्षता में आयुक्त ऑडिटोरियम में कम्यूनिटी स्वीप अम्बेसडर / आईकोर के साथ बैठक आयोजित हुई जिसमें आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत प्राप्त किये जाने हेतु मतदाता जागरूकता अभियान चलाने की बात कही गयी। बैठक में लगभग 20 से अधिक समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित हुये।