ओवैसी के भड़काऊ बयान के खिलाफ चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस, PDM अध्यक्ष से 7 दिन के भीतर मांगा जवाब
वाराणसी में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पिछले दिनों पीडीएम न्याय मोर्चा की जनसभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी, RSS, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। ओवैसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसे संज्ञान में लेते हुए चुनाव आयोग ने PDM के जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी करते हुए इस पर सात दिन के भीतर जवाब मांगा।