डाक विभाग डाक बाँटने के साथ, मतदान के लिए भी करेगा प्रेरित - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव*
डाकिया डाक लाया, डाकिया बैंक लाया और अब डाकिया देश में लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए लोगों को मतदान के लिए भी प्रेरित करेगा। भारतीय चुनाव आयोग के ‘स्वीप कार्यक्रम’ के अंतर्गत चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने का बीड़ा अब डाक विभाग ने भी उठाया है।