सेन्हा: सेन्हा में नाबालिग बच्ची लापता, परिजनों ने थाना में सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई
सेन्हा थाना क्षेत्र के बदला पंचायत अंतर्गत आराहंसा गांव निवासी जयकिशोर देव की 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री मनोरमा कुमारी के लापता होने से परिजन परेशान हैं। शनिवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे पीड़ित परिवार ने बताया कि बच्ची की सकुशल बरामदगी को लेकर सेन्हा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है।