कुलपहाड़: महोबकंठ पुलिस ने धवार मोड़ से तमंचा-कारतूस के साथ युवक को पकड़ा
महोबकंठ। पुलिस ने किस्सू उर्फ केश कुमार निवासी ग्राम ब्यारजो को धवार मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया।