#डीएम अभिलाषा शर्मा ने सीरीस के दो विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, शिक्षा की गुणवत्ता और सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश
**औरंगाबाद।**
जिले के सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने बुधवार को बारुण प्रखंड की सीरीस पंचायत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं राजकीय मध्य विद्यालय, सीरीस का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालयों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया और उनकी पढ़ाई, शिक्षण व्यवस्था तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति, पठन-पाठन की गुणवत्ता, मध्याह्न भोजन की व्यवस्था और विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया।
इस दौरान जिला पदाधिकारी ने 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' के तहत विद्यालय भवन, वर्ग-कक्ष, किचन शेड एवं शौचालय की आवश्यक मरम्मत कराने, रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण करने तथा आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया।
डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि विद्यार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। विद्यालयों में नियमित साफ-सफाई के साथ गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन का माहौल सुनिश्चित किया जाए, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
**डीएम के औचक निरीक्षण से विद्यालयों की व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है। प्रशासन का लक्ष्य सरकारी विद्यालयों को बेहतर बनाकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करना है।**
**Bharat Crime Live News**
#BharatCrimeLiveNews #AurangabadBihar #AbhilashaSharma #SchoolInspection #Barun #सीरीस #कस्तूरबागांधीविद्यालय #विद्यालयनिरीक्षण #बिहारशिक्षा #शिक्षाव्यवस्था #SevaSankalp #KayakalpAbhiyan #BiharNews #EducationNews