**तब्लीगी इज्तिमा-2026 की तैयारियों का डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश**
**गया।** चाकंद थाना क्षेत्र के ग्राम बारा में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तब्लीगी इज्तिमा-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिला पदाधिकारी, गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों, विधि-व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त पुलिस बल एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही यातायात का सुचारू संचालन, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं।
प्रशासन का उद्देश्य तब्लीगी इज्तिमा-2026 का आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।
**भारत क्राइम लाइव न्यूज**
#BharatCrimeLiveNews #Gaya #GayaPolice #GayaPoliceBihar #BiharPolice #TablighiIjtema2026 #DistrictAdministrationGaya #HainTaiyaarHum #Dial112 #MagadhRange #BiharNews #GayaNews
Rafiganj, Aurangabad | Nov 4, 2026