कोंडागांव: ग्राम पल्ली में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, बाइक सवार एक युवक की हुई मौत व दो युवक हुए घायल
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पल्ली में आज बुधवार की शाम 4:30 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हुआ है जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार पल्ली के चिलपुटी दाबड़ीबेड़ा मार्ग पर शाम को तीन दोस्त अपने बाइक से जा रहे थे उसी दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई।