कोंडागांव: दीपावली पर मिट्टी के दीयों की बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए कोंडागांव कलेक्टर ने दिए निर्देश, नहीं की जाएगी कर वसूली
कोंडागांव जिले में दीपावली पर्व के अवसर पर कुम्हार एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मिट्टी के दीयों की बिक्री को लेकर कलेक्टर ने बुधवार सुबह 11 बजे आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत नगरपालिका कोण्डागांव, नगर पंचायत फरसगांव और केशकाल क्षेत्र में दीये की बिक्री के लिए आने वाले ग्रामीणों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए उनसे किसी भी प्रकार की कर वसूली नही की जाएगी।