घोसी: घोसी पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा किया दर्ज
Ghosi, Mau | Apr 10, 2024 आजमगढ़ शाखा के एग्रो हैचरी के मैनेजर ने घोसी कोतवाली क्षेत्र के कुचेहरा निवासी जितेंद्र चौहान पुत्र वीरेंद्र चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य कई मामलों के आरोप में घोसी कोतवाली में बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया है।एग्रो हैचरी के मैनेजर समरजीत यादव निवासी कोरारी लछन्न जिला अमेठी का आरोप है कि जितेंद्र चौहान संविदा के बाद धोखाधड़ी कर माल अन्य जगह बेच दिया है।