घोसी: घोसी पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ छेड़खानी सहित अन्य धाराओं के आरोप में मुकदमा किया दर्ज
घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव निवासी पिता ने अपनी पुत्री के साथ हुए छेड़खानी सहित अन्य मामलों को लेकर सोमवार को घोसी कोतवाली में एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि बीते पाँच अप्रैल को मेरी पत्नी ने पुत्री को गुस्से में मार दिया। मेरी पुत्री नाराज होकर घर से चली गई। उसी दौरान मदन चौहान उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले।जाकर छेड़खानी करने लगा।