घोसी: घोसी में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई सम्पन्न, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया सम्बोधित
घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित एक मैरिज हाल में मण्डल अध्यक्ष रविंद्रनाथ उपाध्याय की अध्यक्षता में कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न हुई।जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भाजपा घोसी विधान सभा के कार्यकर्ताओं से एनडीए प्रत्याशी को जिताने का मंत्र दिया। मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि आज मोदी की गारंटी वाला विकास तेजी से चल रहा है।