घोसी: घोसी पुलिस ने दो अवैध असलहा,दो जिंदा कारतूस सहित बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर किया चालान
घोसी कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम द्वारा अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान को लेकर कोतवाली क्षेत्र के भटमिला में पुलिस ने दो आरोपियों को दो अवैध असलहा,दो जिंदा कारतूस सहित एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जाँच में जुट गई है।