घोसी: सरबसपुर में कारणों से गेहूं के खेत में लगी आग, किसानों का पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर हुआ खाक
घोसी कोतवाली क्षेत्र के सरबसपुर में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत मे अचानक आग लग गई।आग लगने से आधा दर्जन किसानो के लगभग पाँच बिगहा गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई।आग लगने की सूचना पर पहुँचे ग्रामीणों ने किसी तरह काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी आगलगी वाले जगह पर नही पहुँच सकी।आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।