पयागपुर: पयागपुर में लेखपालों ने किया प्रदर्शन, 8 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा
पयागपुर तहसील में लेखपालो ने कार्य बहिष्कार कर धरना देते हुवे 8सूत्रीय लंबित मांगों के समाधान की मांग की। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर हुआ।लेखपालों के कार्य बहिष्कार से कामकाज ठप रहा। संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि पहले भी अधिकारियों को समस्याए बताई गई थीं। कार्रवाई न होने पर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।