Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Uttarakhand
bolpanipat24
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा हरियाणा सरकार
Panipat, Panipat
| Nov 4, 2026
MORE NEWS
#Panipat वालो ये खबर जरूर देखे पानीपत मेरे सांस लेने का मतलब #haryananewsupdate #panipatnews
Panipat, Panipat | Nov 4, 2026
विधायक मनमोहन भड़ाना ने हल्केवासियो को लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” पदयात्रा दिनांक: 5 नवंबर 2026 [वीरवार] ⏰ समय: सुबह 10:00 बजे 📍 प्रारंभ: सेक्टर 12 से 📍 समापन: महर्षि दयानंद चौक,करनाल पद यात्रा में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वाहन किया। इस पदयात्रा का नेतृत्व माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी करेंगे। इसके बाद सभी को ( दीपावली मिलन समारोह ) दिनाँक-05/11/026 स्थान- भड़ाना निवास करहँस समालखा में समय- दोपहर 02 बजे पहुंचने का आह्वान किया। मनमोहन भड़ाना विधायक समालखा
Panipat, Panipat | Nov 4, 2026
त्योहारी सीजन एवं भीड़भाड़ वाले बाजारों में पानीपत पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट।पुलिस अधीक्षक पानीपत मेधा भूषण आई पी एस ने खुद पालिका बाजार व शहर के प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का पैदल दौरा किया बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। माननीय पुलिस अधीक्षक पानीपत ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 28 नाके लगाए गए हैं। इसके अलावा शहरो के सभी प्रमुख प्रवेश और निकास मार्गों के साथ-साथ बाजारों के अंदर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। वहीं, सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखेंगे।माननीय पुलिस अधीक्षक पानीपत ने दुकानदारों से अपील की कि वे बाजारों में अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था न होने दें उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के बाजारों में खरीदारी कर सकें और त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हों। और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पानीपत पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।
Panipat, Panipat | Nov 4, 2026
उद्योगों में उत्पादन के साथ कर्मचारियों की सुरक्षा, कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण भी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए: उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ नेस्ले समालखा ने गुणवत्ता, सुरक्षा और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में बनाई वैश्विक पहचान आधुनिक तकनीक और निरंतर नवाचार से औद्योगिक विकास को मिल रही नई दिशा पानीपत,4 नवंबर। नेस्ले समालखा परिसर का बुधवार को उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने निरीक्षण किया और संस्थान की कार्यप्रणाली, उत्पादन क्षमता, आधुनिक तकनीक, गुणवत्ता प्रबंधन, कर्मचारियों की सुरक्षा तथा विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान संस्थान के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि औद्योगिक विकास केवल उत्पादन और कारोबार बढ़ाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसमें गुणवत्ता, कर्मचारियों की सुरक्षा, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए। नेस्ले समालखा की विकास यात्रा दर्शाती है कि आधुनिक तकनीक, निरंतर नवाचार और बेहतर प्रबंधन के माध्यम से औद्योगिक संस्थान किस प्रकार अपनी वैश्विक पहचान स्थापित कर सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि उद्योगों में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए तथा सुरक्षा मानकों और आपातकालीन प्रबंधन व्यवस्था का पूरी गंभीरता से पालन किया जाना चाहिए। इस मौके पर उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने संस्थान की विभिन्न व्यवस्थाओं और उपलब्धियों की जानकारी लेते हुए कहा कि सुरक्षित कार्यस्थल, कर्मचारियों का निरंतर प्रशिक्षण, गुणवत्ता के उच्च मानक और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी किसी भी सफल औद्योगिक इकाई की मजबूत नींव होते हैं। उन्होंने उद्योग प्रबंधन को इन सभी पहलुओं पर निरंतर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर नेस्ले के स्टाफ सदस्य एवं संस्थान के अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर फैक्ट्री हेड हितेश जैन, कॉरपोरेट हेड अमन बजाज आदि मौजूद रहे।
Panipat, Panipat | Nov 4, 2026
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में पानीपत शहर विधानसभा से शामिल होंगे लगभग 4 हजार कार्यकर्ता : प्रमोद विज गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में करनाल में होने वाली पदयात्रा को लेकर विधायक ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होने की अपील की पानीपत। देश के यशस्वी गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में 5 नवंबर को करनाल में आयोजित होने वाली 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को लेकर पानीपत शहर विधानसभा में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस पदयात्रा में पानीपत शहर विधानसभा से लगभग 4 हजार भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी सहभागिता दर्ज करवाएंगे। इसी कड़ी में पानीपत शहर के विधायक प्रमोद विज ने कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट के साथ पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पदयात्रा की तैयारियों की समीक्षा की और अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक ने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो जारी कर शहरवासियों से भी इस पदयात्रा में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर विधायक प्रमोद विज ने कहा कि आज देश की जनता कांग्रेस की राजनीति को भली-भांति समझ चुकी है। कांग्रेस ने वर्षों तक सत्ता में रहकर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम किया और आज जब देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है, तब कांग्रेस हताशा में अनर्गल बयानबाजी और नकारात्मक राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर अराजकता फैलाना, जनता को भ्रमित करना और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करना किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस को समझना होगा कि लोकतंत्र केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के प्रति जवाबदेही और संवैधानिक मर्यादाओं का सम्मान करने की व्यवस्था है। विधायक ने कहा कि गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में निकलने वाली यह पदयात्रा लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रहित और जनजागरण के संकल्प को मजबूत करेगी। पानीपत की जनता और भाजपा कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्रहित के मुद्दों पर एकजुट होकर खड़े रहे हैं। लगभग 4 हजार कार्यकर्ताओं की भागीदारी इस बात का प्रमाण होगी कि पानीपत की जनता अराजकता नहीं, बल्कि सुशासन और विकास के साथ खड़ी है। उन्होंने सभी शहरवासियों, भाजपा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, पार्षदों, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 5 नवंबर को प्रातः 10 बजे सेक्टर-12, करनाल पहुंचकर पदयात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।
Panipat, Panipat | Nov 4, 2026
गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर मदद पहुंचाना ही मानवता की सच्ची सेवा: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ रेडक्रॉस की एंबुलेंस दिन के समय गरीबों और श्रमिकों को उपलब्ध करवाएगी स्वास्थ्य सेवाओं का सहारा सेवा, संवेदना और सहयोग की भावना से जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी रेडक्रॉस एंबुलेंस आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए मददगार साबित होगी रेडक्रॉस की नई एंबुलेंस, उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना पानीपत, 4 नवंबर। जिला सचिवालय परिसर से बुधवार को उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी की एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एंबुलेंस को रवाना करने से पहले उपायुक्त ने नारियल फोडक़र विधिवत रूप से इसका शुभारंभ किया। यह एंबुलेंस दिन के समय विशेष रूप से गरीब, श्रमिक और आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए संचालित की जाएगी। इस पहल से ऐसे लोगों को काफी राहत मिलेगी, जिन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में एंबुलेंस की सुविधा प्राप्त करने में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि मानवता की वास्तविक पहचान जरूरत के समय किसी दूसरे व्यक्ति के काम आने में है। समाज के गरीब, श्रमिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को स्वास्थ्य सेवाओं का सहारा उपलब्ध करवाना केवल एक प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और सामाजिक दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रेडक्रॉस की यह एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों के लिए मदद का एक मजबूत माध्यम बनेगी। हमारा प्रयास है कि आर्थिक अभाव किसी भी व्यक्ति के उपचार और स्वास्थ्य संबंधी सहायता प्राप्त करने के रास्ते में बाधा न बने। उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने रेडक्रॉस सोसायटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहने चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जनकल्याणकारी सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाना है। विशेषकर गरीब और श्रमिक वर्ग को स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। रेडक्रॉस सचिव गौरव रामकरण ने बताया कि यह एंबुलेंस रेडक्रॉस मुख्यालय चंडीगढ़ से पानीपत में सेवाएं देने के लिए भेजी गई है। फिलहाल इसका संचालन दिन के समय किया जाएगा और भविष्य में जरूरत तथा व्यवस्था के अनुसार रात्रि के समय भी इसकी सेवाएं शुरू की जाएंगी। एंबुलेंस की सेवाओं के संचालन के लिए अमित कुमार को इंचार्ज नियुक्त किया गया है। जरूरतमंद व्यक्ति रेडक्रॉस समिति के माध्यम से एंबुलेंस सेवा प्राप्त करने के लिए इंचार्ज अमित कुमार के मोबाइल नंबर 95881 85866 तथा एंबुलेंस चालक अजय के मोबाइल नंबर 98177 55761 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस सेवा का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को समय पर एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध करवाना है, ताकि गरीब और श्रमिक परिवारों को इसका सीधा लाभ मिल सके। इस मौके पर एसडीएम मनदीप कुमार,डीआईपीआरओ डॉ. सुनील बसताड़ा, रेडक्रॉस सचिव गौरव रामकरण, डीटीओ हरमेश, प्रेरणा बजाज, सोनिया, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
Panipat, Panipat | Nov 4, 2026
सेक्टर 21C में रेस्क्यू किया गया अजगर #snakes #family #Dangerous #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom
Panipat, Panipat | Nov 4, 2026
R&AS संस्था में दिवाली की धूम, मात्र 100 रुपये में बच्चों को सिखाए जा रहे कंप्यूटर, सिलाई और ब्यूटी पार्लर के हुनर ADDRESS -QUOTA HOME E-103/104 , SECTOR-11 , FARIDABAD CONTACT- 8384070754 TIMINGS- 10AM TO 2PM #Diwali2026 #computertrainingclass #𝖲𝗄𝗂𝗅𝗅𝖣𝖾𝗏��𝗅𝗈𝗉𝗆𝖾𝗇𝗍 #voiceoffaridabad #Voiceoffreedom
Panipat, Panipat | Nov 4, 2026