Public App Logo
Profile Picture

Bol Panipat 24

@bolpanipat24
11Followers
0Following
चोरी, लूट व स्नेचिंग करने वाले गिरोह के आरोपी गिरफ्तार

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल की टीम ने आरोपियों को काबू किया*
डाडोला में 53 लाख रुपए से बनेगा भव्य अंबेडकर भवन, गांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

बाबा साहेब और संत रविदास के विचारों से प्रेरणा लेकर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा समाज।

गांव डाडोला में संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति को समर्पित भव्य अंबेडकर भवन का निर्माण 53 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। भवन के निर्माण के लिए 21 लाख रूपए निजी कोष से, 21 लाख रूपए जिला परिषद तथा 11 लाख रूपए ब्लॉक समिति से प्रस्तावित किए गए हैं। इससे गांव में सामाजिक, शैक्षणिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
         विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिवस गांव डाडोला में डेरा सचखंड बल्लां, जालंधर के गद्दीनशीन पूज्य संत पद्मश्री निरंजन दास  महाराज के सानिध्य में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज तथा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण किया गया था। उस समय उपस्थित संत समाज एवं ग्रामीणों के साथ अंबेडकर भवन के निर्माण को लेकर चर्चा की गई थी। गांव का विकास केवल सड़कों और गलियों तक सीमित नहीं होता, बल्कि ऐसे भवन और संस्थान भी गांव की प्रगति का आधार बनते हैं, जहां समाज के सभी वर्ग एक साथ बैठकर विचार कर सकें और नई पीढ़ी को महापुरुषों के जीवन एवं उनके आदर्शों से प्रेरणा मिल सके।    
        कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि डाडोला में बनने वाला अंबेडकर भवन बाबा साहेब के सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के संदेश को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा।
मंत्री ने बताया कि सरकार का प्रयास है कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ सामुदायिक विकास को भी गति दी जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। डाडोला में अंबेडकर भवन का निर्माण भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि गांव मजबूत होंगे तो प्रदेश मजबूत होगा और ग्रामीणों की भागीदारी से विकास की रफ्तार और तेज होगी।
            मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर संत रविदास जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कलश यात्रा शुरू की गई है।प्रदेश सरकार द्वारा पहली बार सभी गुरुओं और संतों की जयंतियां सरकारी स्तर पर मनाने की पहल की गई है। इससे लोगों में अपने महापुरुषों और संतों के प्रति आस्था एवं विश्वास और मजबूत हुआ है।
  उन्होंने बताया कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया, जबकि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। संत रविदास जी की कलश यात्रा इसी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में आपसी भाईचारा एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
डाहर शुगर मिल की राष्ट्रीय उपलब्धि से पानीपत का बढ़ा गौरव, उपायुक्त ने ग्रहण किया प्रथम पुरस्कार

पानीपत सहकारी चीनी मिल डाहर ने रचा इतिहास, तकनीकी दक्षता में देशभर में प्रथम

94.61 प्रतिशत क्षमता उपयोग के साथ पानीपत शुगर मिल को राष्ट्रीय स्तर पर पहला पुरस्कार

61.50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई से राष्ट्रीय सम्मान तक पहुंचा पानीपत सहकारी चीनी मिल

पानीपत, 22 सितंबर। पानीपत सहकारी चीनी मिल डाहर ने तकनीकी दक्षता के क्षेत्र में देशभर में अपनी अलग पहचान कायम करते हुए इतिहास रच दिया है। वर्ष 2025-26 के पेराई सत्र में शानदार प्रदर्शन के आधार पर मिल को राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी दक्षता का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। 94.61 प्रतिशत क्षमता उपयोग के साथ मिली इस उपलब्धि से जिले का गौरव बढ़ा है। नई दिल्ली स्थित डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में मंगलवार को आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में उपायुक्त एवं पानीपत सहकारी चीनी मिल के अध्यक्ष डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रहण किया। पानीपत सहकारी चीनी मिल की इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है।
   
बता दे की वर्ष 2025-26 के पेराई सत्र के दौरान मिल ने 61.50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की तथा 5.62 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया। मिल ने इस दौरान बिजली का उत्पादन कर करीब 29 करोड़ रुपये की बिजली की बिक्री भी की। तकनीकी दक्षता और क्षमता के बेहतर उपयोग के चलते मिल को राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान हासिल हुआ है।
   
विदित रहे कि राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ की ओर से वर्ष 2025-26 के दक्षता पुरस्कारों के लिए विभिन्न सहकारी चीनी मिलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया।    
   
ध्यान रहे कि मूल्यांकन के आधार पर मुख्य निदेशक (शुगर), भारत सरकार की अध्यक्षता वाली पुरस्कार चयन समिति ने परिणाम को अंतिम रूप दिया। पानीपत सहकारी चीनी मिल को तकनीकी दक्षता के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया। मिल ने 94.61 प्रतिशत क्षमता उपयोग के साथ यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ ने दक्षता के आकलन के लिए चीनी मिलों को रिकवरी के आधार पर अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित किया था। पानीपत सहकारी चीनी मिल ने तकनीकी दक्षता के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अग्रणी स्थान हासिल किया।

61.50 लाख क्विंटल गन्ने की हुई पेराई।

पेराई सत्र 2025-26 में पानीपत सहकारी चीनी मिल ने 61.50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की। यह प्रदेश की 11 सरकारी चीनी मिलों में सबसे अधिक पेराई बताई गई है। इसी अवधि में मिल ने 5.62 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया। इसके अलावा मिल द्वारा बिजली का उत्पादन कर करीब 29 करोड़ रुपये की बिजली की बिक्री की गई। मिल के तकनीकी प्रबंधन, क्षमता उपयोग और उत्पादन के क्षेत्र में किए गए बेहतर प्रदर्शन का परिणाम राष्ट्रीय पुरस्कार के रूप में सामने आया है।
 
गौरतलब है कि पानीपत में वर्ष 1956 में 18 हजार क्विंटल प्रतिदिन पेराई क्षमता वाली चीनी मिल की शुरुआत हुई थी। समय के साथ पुरानी मिल की सीमित क्षमता के कारण जिले के किसानों को अपना गन्ना प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों तक भेजना पड़ता था। किसानों की मांग को देखते हुए प्रदेश सरकार ने वर्ष 2022 में डाहर गांव में 50 हजार क्विंटल प्रतिदिन पेराई क्षमता वाला नया गन्ना मिल संयंत्र स्थापित किया। नई क्षमता और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं के चलते मिल के प्रदर्शन में लगातार सुधार हुआ और अब राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी दक्षता का प्रथम पुरस्कार मिलना इसी प्रगति का प्रमाण है।
 
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने इस उपलब्धि पर पानीपत सहकारी चीनी मिल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार मिल के अधिकारियो,कर्मचारियों और किसानों के संयुक्त प्रयास, मेहनत, लगन और सहयोग का परिणाम है। चुनौतीपूर्ण पेराई सत्र के बावजूद मिल ने तकनीकी दक्षता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है।
   
उपायुक्त ने कहा कि पानीपत के लिए आज का दिन विशेष महत्व रखता है। सहकारी चीनी मिल डाहर को राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी विशेष रूप से आभार प्रकट किया।
   
मिल के प्रबंध निदेशक नवदीप सिंह नैन ने भी इस उपलब्धि को मिल के लिए बड़ी सफलता बताते हुए उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान मिल के अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान ने पानीपत सहकारी चीनी मिल डाहर की कार्यक्षमता और तकनीकी दक्षता को नई पहचान दी है। यह उपलब्धि न केवल मिल प्रबंधन और कर्मचारियों के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पानीपत के किसानों और पूरे जिले के लिए भी सम्मान की बात है।
पूरेवाल कॉलोनी से अपहृत 5 वर्षीय बच्चे को पानीपत पुलिस ने सकुशल बरामद किया

दो आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली जीटी रोड नरेला बाइपास से किया काबू

पानीपत पुलिस ने तत्परता, तकनीकी साक्ष्यों, मजबूत सूचना तंत्र और बेहतर समन्वय के साथ कार्रवाई करते हुए पूरेवाल कॉलोनी से अपहृत 5 वर्षीय बच्चे को आरोपियों के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया । पकड़े गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इनमें से एक आरोपी पिछले करीब 5 माह से पानीपत के डाहर गांव में किराये का कमरा लेकर रह रहा था। आरोपियों ने बेचने के लिए बच्चे का अपहरण किया था। 

पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेधा भूषण आईपीएस ने मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि गत 15 सितंबर की देर शाम थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत पूरेवाल कॉलोनी में पिता की रेहड़ी के पास खेल रहे 5 वर्षीय बच्चे के अपहरण की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस सहित सीआईए की तीनों टीमें मौके पर पहुंचीं और बच्चे की तलाश शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले की विभिन्न पुलिस टीमों को तत्काल सक्रिय किया गया। बच्चे की तलाश एवं मामले की जांच की जिम्मेदारी सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र की टीम को सौंपी गई। टीम दिन-रात बच्चे की तलाश में जुटी रही। करीब 30 पुलिसकर्मियों की टीम ने आसपास के क्षेत्र तथा घटनास्थल से निकलने वाले मार्गों पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

एसपी मेधा भूषण आईपीएस ने बताया कि पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मजबूत सूचना तंत्र की मदद से जांच को आगे बढ़ाते हुए एक-एक कड़ी को जोड़कर आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास जारी रखे। तकनीकी विश्लेषण एवं सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। सीआईए-1 पुलिस टीम ने 21 सितंबर सोमवार शाम दिल्ली जीटी रोड नरेला बाइपास से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही, मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शंकर लाल निवासी भरगवा, शाहजहांपुर, हाल किरायेदार डाहर, पानीपत तथा समरतंज्य उर्फ सूरज निवासी जयपालपुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। दोनों के खिलाफ यूपी में चोरी का एक-एक मामला दर्ज है और दोनों की एक-दूसरे से जान पहचान थी । 
आरोपी शंकर लाल करीब पांच माह पहले काम के सिलसिले में पानीपत आया था और डाहर गांव में किराये का कमरा लेकर पत्नी व बच्चों के साथ रह रहा था। पूछताछ में सामने आया कि कुछ दिन पहले आरोपी सूरज ने शंकर से कोई छोटा बच्चा उठाकर लखनऊ लेकर आने की बात कही और इसके बदले एक लाख रुपये देने का प्रलोभन दिया। सूरज ने उसे बताया था कि उसने आगे बच्चे को बेचने की बात की हुई है।
15 सितंबर को आरोपी शंकर दोपहर बाद पूरेवाल कॉलोनी में पहुंचा। जहा करीब दो-तीन घंटे कॉलोनी में घूमता रहा। इसी दौरान साय के समय उसकी खेल रहे बच्चे पर नजर पड़ी। आरोपी ने मौका पाकर बच्चे को समोसा खिलाने का लालच दिया और उसे गोद में उठाकर ले गया। आरोपी सिवाह बस अड्डे के बाहर से दिल्ली की बस में सवार होकर बच्चे को लेकर लखनऊ में साथी आरोपी सूरज के पास पहुंच गया। 21 सितंबर को दोनों आरोपी बच्चे को साथ लेकर लखनऊ से दिल्ली आए थे। 

एसपी मेधा भूषण आईपीएस ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाएगी कि बच्चा आगे किसे बेचने की योजना थी और इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल थे।  
उन्होंने कहा कि अपराधियों को यह स्पष्ट संदेश है कि कानून से बचना संभव नहीं है। बच्चों, महिलाओं एवं आम नागरिकों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ पानीपत पुलिस पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगी। पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा अपराधियों को शीघ्र कानून के कठघरे तक पहुंचाना है।

एसपी मेधा भूषण आईपीएस ने इस मामले में पुलिस का सहयोग करने पर आमजन का भी विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया की बच्चे की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगालने में आमजन के खुलकर पुलिस की मदद की। आगे भी पानीपत पुलिस आमजन से इसी प्रकार सहयोग की अपेक्षा करती है।

*यह है मामला;*
थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र में पूरेवाल कॉलोनी निवासी महिला फिरदौस ने 15 सितंबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके 5 बच्चे हैं। उसका पति मीट की रेहड़ी लगाता है। उसका सबसे छोटा 5 वर्षीय बेटा शाम करीब 7:30 बजे पिता की रेहड़ी के पास खेल रहा था। करीब 20-25 मिनट बाद जब उसने देखा तो बेटा वहां गायब मिला। आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके बेटे का अपहरण कर लिया है। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र में पीड़ित महिला की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच एवं आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
हरियाणा के 250 पीएम श्री स्कूलों का होगा कायाकल्प, आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे विद्यालय- मंत्री महीपाल ढांडा

 

 हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के राजकीय स्कूलों के बुनियादी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ तथा आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में प्रदेश के 250 'पीएम श्री' स्कूलों को विशेष रूप से लाइब्रेरी, ग्रीन कैंपस, डिजिटल क्लासरूम, स्मार्ट क्लासरूम और अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं (लैब) के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन विद्यालयों की लाइब्रेरी में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

शिक्षा मंत्री सोमवार को चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में स्कूलों के कायाकल्प, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश कहा कि राजकीय स्कूलों के कायाकल्प का कार्य एक तय समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों और शैक्षणिक व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी स्तर पर कार्य में देरी होती है तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

खेलों के क्षेत्र में हरियाणा की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा देश में 'खेलों का हब' है और यहां की माटी ने देश को वैश्विक स्तर पर कई नामी खिलाड़ी दिए हैं। राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य है कि वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों में हरियाणा के खिलाड़ी देश के लिए और अधिक से अधिक पदक जीत सकें।

इस दूरगामी लक्ष्य को हासिल करने के लिए जमीनी स्तर यानी स्कूलों से ही तैयारी शुरू की जा रही है। इसके तहत प्रदेश के राजकीय स्कूलों में खिलाड़ियों के लिए उच्च गुणवत्ता का खेल सामान मुहैया करवाया जाएगा। स्कूलों में खेलों की स्थानीय रुचि और जरूरत के हिसाब से ही खेल सामग्री वितरित की जाएगी ताकि उदीयमान खिलाड़ियों को बचपन से ही सही प्रशिक्षण और संसाधन मिल सकें।

बैठक में हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव श्री विजय सिंह दहिया, शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक श्री स्वपनिल रवींद्र पाटिल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर स्तर पर खिलाडिय़ों को मिलें बेहतर अवसर - कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार
एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा की बैठक में खेल गतिविधियों को विस्तार देने पर मंथन
कबड्डी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पदाधिकारियों ने बनाई रणनीति
दिसंबर में होगा एसोसिएशन की प्रबंधक समिति का त्रिवार्षिक चुनाव

 मडलौडा स्थित पंचायत एवं खनन मंत्री एवं एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार के कार्यालय में रविवार को एसोसिएशन की गवर्निंग बॉडी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार ने की। इसमें एसोसिएशन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं जिलों से पहुंचे सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने, खिलाडिय़ों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा एसोसिएशन की आगामी गतिविधियों को लेकर सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पंचायत एवं खनन मंत्री तथा एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्हें उचित मंच और बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने की आवश्यकता है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम भी हैं। प्रदेश में कबड्डी सहित सभी खेलों को बढ़ावा देने के लिए मिलकर निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को बेहतर प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाना एसोसिएशन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास करें, ताकि हरियाणा के खिलाड़ी राष्टï्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
बैठक में एसोसिएशन की पिछली बैठक की कार्यवाही रिपोर्ट की पुष्टि की गई। इसके अलावा एसोसिएशन के रिकॉर्ड के अनुसार प्रबंधक समिति के वर्ष 2026-2029 के लिए प्रस्तावित त्रिवार्षिक चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में बताया गया कि प्रबंधक समिति का चुनाव दिसंबर माह में होना प्रस्तावित है। प्रबंधक समिति के चुनाव को सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए चुनाव अधिकारी और सहायक चुनाव अधिकारी की नियुक्ति पर भी चर्चा की गई।    
बैठक में बताया गया कि दोनों पदों के लिए सहमति पत्र प्राप्त हो चुके हैं। इसके साथ ही एसोसिएशन के सामान्य निकाय के सदस्यों की सूची तैयार किए जाने तथा इसके प्रकाशन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में एथलीट खेल आयोग में दो खिलाडिय़ों के नाम भेजने के विषय पर भी चर्चा हुई। इसके लिए उत्कृष्ट सेवा देने वाले खिलाडिय़ों के नाम प्राप्त कर लिए गए हैं। उपलब्ध सूची में से दो खिलाडिय़ों के नाम आयोग को भेजने पर पदाधिकारियों ने विचार किया।
बैठक में महासचिव नसीब जांगू, सहसचिव कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल राठी, उपप्रधान धीरेन्द्र मलिक, संगीता, श्वेता, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं पंचकूला के सचिव राजेश नरवाल, परमजीत दलाल, विकास चहल, विनोद कुमार सहित विभिन्न जिलों से पहुंचे सदस्य मौजूद रहे। सोसाइटी सलाहकार सुरेंद्र जांगरा, जितेंद्र सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया।
राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान पानीपत में छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक

नशे को नष्ट कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं बेटियां : डॉ. अशोक कुमार वर्मा

पानीपत। 
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार, IPS के दिशा-निर्देशों तथा पुलिस उप महानिरीक्षक सह संयुक्त पुलिस उपायुक्त फरीदाबाद राजेंद्र कुमार मीणा, IPS के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में नशे के विरुद्ध तीन प्रकार से व्यापक स्तर पर कार्य किये जा रहे हैं। प्रथम प्रवर्तन, दूसरा जागरूकता और तीसरा पुनर्वास। इसी अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता को भी महत्व दिया जा रहा है ताकि कोई युवा अज्ञानता के कारण नशे की दलदल में न चला जाये। ब्यूरो द्वारा विशेष रूप से जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी के रूप में उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा को नियुक्त किया हुआ है जो साइकिल से प्रतिदिन हरियाणा के विभिन्न जिलों में पहुंचकर युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक कर रहे हैं। इसी क्रम में आज डॉ. अशोक कुमार वर्मा राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, पानीपत पहुंचे। संस्थान के छात्रावास की लगभग एक सौ तीस छात्राओं तथा 5 महिला प्रशिक्षिकाओं की उपस्थिति में नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम किया गया। संस्थान की मुख्य प्रशिक्षिका बबीता की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा एक प्रकार का व्यसन है, जो व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार, रोजगार और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। युवतियां और महिलाएं समाज के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इसलिए उन्हें स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज नारी शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन, खेल, चिकित्सा और प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही है। ऐसे समय में महिलाओं और युवतियों की भूमिका केवल अपने विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि वे नशामुक्त समाज के निर्माण की सशक्त प्रहरी भी बन सकती हैं। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश अपने घर और समाज तक पहुंचाएं। डॉ. वर्मा ने कहा कि नशे की समस्या केवल किसी एक व्यक्ति की समस्या नहीं है, बल्कि यह परिवार और समाज को प्रभावित करने वाली गंभीर समस्या है। इसलिए इसके विरुद्ध जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को नशे से दूर रहने, नशे के अवैध व्यापार की सूचना देने तथा आवश्यकता पड़ने पर नशा ग्रस्त व्यक्ति को उपचार एवं पुनर्वास की दिशा में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ने के इच्छुक व्यक्ति को तिरस्कार नहीं, बल्कि सहयोग, उपचार और सही मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। परिवार को भी ऐसे व्यक्ति का मनोबल बढ़ाना चाहिए और उसे चिकित्सकीय एवं पुनर्वास सेवाओं से जोड़ना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने छात्राओं एवं प्रशिक्षिकाओं को नशे से सदैव दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करने की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि यदि किसी व्यक्ति को नशे के संबंध में जानकारी हो अथवा कोई व्यक्ति नशा छोड़ना चाहता हो, तो राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 पर संपर्क करें। हरियाणा में नशे से संबंधित सूचना अथवा सहायता के लिए 9050891508 पर भी संपर्क किया जा सकता है। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने छात्राओं को संदेश दिया—“नशा छोड़ो, आगे बढ़ो; स्वस्थ युवा ही सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण करते हैं।” "नशा होता अच्छा- माँ कहती खा बच्चा।"
अमर शहीद लख्मीचंद के 62वें बलिदान दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शहीद लख्मीचंद को किया नमन, बोले—शहीदों के बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा

 गांजबड़ गांव के राजकीय हाई स्कूल परिसर में महान अमर शहीद लख्मीचंद के 62वें बलिदान दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष राजवीर शर्मा ने की।

समारोह के मुख्य अतिथि हरियाणा के  शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा रहे। गाँव में पहुँचने पर सरपंच नरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान 

शहीदों का देश सदैव ऋणी रहेगा : महिपाल ढांडा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा ने कहा कि देश उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानियों का सदैव ऋणी रहेगा, जिन्होंने भारत को आजाद करवाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि आजाद भारत की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के बलिदान को देश कभी भुला नहीं सकता।

उन्होंने कहा कि अमर शहीद लख्मीचंद ने वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। ऐसे वीर सपूतों का जीवन और उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

शहीदों की स्मृति को जीवंत रखना हम सभी का दायित्व

शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार, पूर्व सैनिक कल्याण संगठन और ग्राम पंचायत द्वारा अमर शहीद लख्मीचंद की स्मृति में सम्मान समारोह का आयोजन करना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को याद करना और युवा पीढ़ी को उनके जीवन एवं संघर्ष से परिचित करवाना समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष राजवीर शर्मा ने अमर शहीद लख्मीचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

इस अवसर पर गाँव के सरपंच नरेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। वहीं राजबीर सिंह ने समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि, अतिथियों, ग्रामीणों एवं आयोजकों का धन्यवाद किया।

समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने अमर शहीद लख्मीचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नशे के विरुद्ध अभियान

किसी भी प्रकार का नशा भविष्य के लिए घातक; नशा होता अच्छा माँ कहती खा मेरे बच्चा- डॉ. अशोक कुमार वर्मा

फरीदाबाद। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार, आईपीएस के दिशा-निर्देशों तथा संयुक्त पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद एवं ब्यूरो के पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री राजेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में नशे के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नशा के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य विवेक रोहिल्ला की उपस्थिति में कार्यक्रम में 1150 छात्र छात्राओं और 90 वर्ग अनुदेशक एवं अनुदेशक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी एवं उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सरल भाषा में समझाया कि नशीले पदार्थ व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक क्षमता, सामाजिक जीवन, पारिवारिक संबंधों तथा आर्थिक स्थिति को गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं। डॉ. वर्मा ने कहा कि नशे की शुरुआत प्रायः जिज्ञासा, मित्रों के दबाव, अनुचित संगति अथवा दिखावे के कारण होती है। कई बार युवा इसे केवल मनोरंजन या शौक समझकर प्रारंभ करते हैं, लेकिन धीरे-धीरे यही आदत उनके जीवन को प्रभावित करने लगती है। इसलिए नशे से बचने का सबसे सुरक्षित उपाय यही है कि नशे को न कहना सीखे। उन्होंने विद्यार्थियों को स्पष्ट किया कि केवल प्रतिबंधित मादक पदार्थ ही हानिकारक नहीं हैं, बल्कि चेतावनी सहित उपलब्ध नशीले पदार्थ भी स्वास्थ्य के लिए गंभीर रूप से हानिकारक हैं। तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और अन्य तंबाकू युक्त पदार्थों जैसे हुक्का का सेवन भी स्वास्थ्य को गंभीर क्षति पहुंचाता है। उन्होंने युवाओं में बढ़ते हुक्का सेवन पर विशेष चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हुक्का किसी भी दृष्टि से सुरक्षित नहीं है। इसे मनोरंजन, परंपरा अथवा मित्रों के साथ समय बिताने का साधन समझना युवाओं के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। डॉ. वर्मा ने कहा कि प्रतिबंधित मादक पदार्थों से दूर रहना जितना आवश्यक है, उतना ही आवश्यक हुक्का, तंबाकू तथा अन्य चेतावनी वाले नशीले पदार्थों का त्याग करना भी है। युवाओं को यह समझना होगा कि नशामुक्त जीवन केवल कानून का पालन नहीं, बल्कि स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य का आधार है।
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि नशे के कारण शरीर की कार्यक्षमता प्रभावित होती है, मानसिक एकाग्रता कम होती है तथा शिक्षा और रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। नशे की आदत व्यक्ति को परिवार और समाज से दूर कर सकती है तथा परिवार की आर्थिक स्थिति को भी कमजोर कर देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, कौशल विकास, रोजगार, सामाजिक सेवा तथा रचनात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया। भावनात्मक संदेश देते हुए डॉ. वर्मा ने कहा, “नशा होता अच्छा तो माँ कहती—खा ले मेरे बच्चा।” उन्होंने कहा कि कोई भी माता अपने बच्चे को नशे की गिरफ्त में नहीं देखना चाहती। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को अपने माता-पिता की आशाओं, अपने जीवन के लक्ष्य और उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए नशे से सदैव दूर रहना चाहिए। डॉ. वर्मा ने कहा कि नशे के विरुद्ध संघर्ष केवल पुलिस या किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। विद्यालय, शिक्षक, अभिभावक, विद्यार्थी और समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर नशे के विरुद्ध जनचेतना उत्पन्न करनी होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने मित्रों और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलती है तो राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 पर निर्भीक होकर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाती है। डॉ. वर्मा ने कहा कि “नशामुक्त युवा ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला हैं। प्रतिबंधित मादक पदार्थों से दूरी के साथ-साथ हुक्का, तंबाकू तथा अन्य चेतावनी वाले नशीले पदार्थों का पूर्ण त्याग करना भी आज की युवा पीढ़ी के लिए अत्यंत आवश्यक है।” कार्यक्रम के समापन पर संस्थान  के प्राचार्य विवेक रोहिल्ला ने ब्यूरो का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह बहुत ही लाभप्रद जानकारी थी।
हरियाणा में डिजिटल कनेक्टिविटी को मिली रफ्तार, भारतनेट से जुड़ीं 5,154 ग्राम पंचायतें

मुख्य सचिव ने की राज्य ब्रॉडबैंड समिति की बैठक की अध्यक्षता

150 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन से जुड़े दूरसंचार सुधारों की समीक्षा

-हरियाणा ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी और दूरसंचार ढांचे के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है। प्रदेश की 6,222 ग्राम पंचायतों में से 5,154 यानी 82.84 प्रतिशत ग्राम पंचायतें भारतनेट के दायरे में आ चुकी हैं तथा 45,130 फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) कनेक्शन कार्यरत हैं।

मुख्य सचिव  अनुराग रस्तोगी ने आज यहां राज्य ब्रॉडबैंड समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारतनेट, राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) नियम, 2024, 5जी नेटवर्क के विस्तार तथा दूरसंचार परियोजनाओं की स्वीकृति प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न पहलों की समीक्षा की।

वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्यों को पूंजी निवेश हेतु विशेष सहायता योजना (एसएएससीआई) के भाग-छह के तहत राज्य के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन निर्धारित किया गया है। यह प्रोत्साहन दूरसंचार क्षेत्र में छह सुधार लक्ष्यों की प्राप्ति से जुड़ा है। राज्य ने इनमें से एक महत्वपूर्ण लक्ष्य पहले ही हासिल कर लिया है। 31 मार्च, 2026 तक लंबित सभी आरओडब्ल्यू आवेदनों का निपटारा कर दिया गया है, जिससे अधिकतम 22.5 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन का प्रावधान है।

150 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज में आरओडब्ल्यू नियमों के क्रियान्वयन संबंधी आदेशों के लिए 45 करोड़ रुपये, राज्य आरओडब्ल्यू पोर्टल के लिए 22.5 करोड़ रुपये, पुराने लंबित आवेदनों के निपटारे के लिए अधिकतम 22.5 करोड़ रुपये, औसत निपटारा अवधि को 45 दिन या उससे कम करने के लिए 7.5 करोड़ रुपये, भारतनेट अनुपालन के लिए 37.5 करोड़ रुपये तथा बिजली क्षेत्र से संबंधित आवश्यकताओं के अनुपालन के लिए 15 करोड़ रुपये निर्धारित हैं।

 रस्तोगी ने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करते हुए शेष सुधार लक्ष्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने दूरसंचार परियोजनाओं की स्वीकृति प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने तथा उपलब्ध प्रोत्साहन का अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए निरंतर निगरानी पर जोर दिया।

बैठक में संशोधित भारतनेट कार्यक्रम की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश की 6,222 ग्राम पंचायतों में से 5,154 को भारतनेट के तहत कवर किया जा चुका है, जबकि 1,068 ग्राम पंचायतें शेष हैं। इसी प्रकार, निर्धारित 62,220 एफटीटीएच कनेक्शनों में से 45,130 यानी 72.53 प्रतिशत कनेक्शन कार्यरत हैं।

भारतनेट के विस्तार को गति देने के लिए ग्राम पंचायतों में उपकरण स्थापित करने के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने, बिजली कनेक्शन के लिए एकल साझा आवेदन पत्र, समेकित बिलिंग व्यवस्था तथा स्मार्ट मीटर लगाने जैसे उपायों पर भी चर्चा की गई।

राज्य ने दूरसंचार ढांचे से संबंधित स्वीकृति प्रक्रिया को डिजिटल बनाने की दिशा में भी कदम उठाए हैं। हरियाणा ने इन्वेस्ट हरियाणा पोर्टल को जारी रखने का निर्णय लिया है और इसे आरओडब्ल्यू नियम, 2024 तथा भारतनेट की आवश्यकताओं के अनुरूप उन्नत किया गया है। मुख्य सचिव ने आरओडब्ल्यू आवेदनों की औसत निपटारा अवधि 45 दिन या उससे कम करने के लिए आवश्यक कदम तेजी से उठाने के निर्देश दिए।

बैठक में उपायुक्तों की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय दूरसंचार समितियों को और अधिक सक्रिय बनाने पर भी चर्चा हुई। इन समितियों की नियमित त्रैमासिक बैठकें आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया, ताकि जिलों में आरओडब्ल्यू आवेदनों तथा दूरसंचार ढांचे से संबंधित मामलों का स्थानीय स्तर पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

भूमिगत दूरसंचार एवं अन्य बुनियादी ढांचे को खुदाई के दौरान होने वाले नुकसान से बचाने के लिए ‘कॉल बिफोर यू डिग’ प्रणाली के व्यापक उपयोग पर भी जोर दिया गया। वर्तमान में हरियाणा के विभिन्न विभागों के 1,204 उपयोगकर्ता इस प्रणाली पर पंजीकृत हैं।

समिति ने सरकारी भवनों तथा अन्य उपयुक्त सरकारी संपत्तियों पर 5जी स्मॉल सेल, रूफटॉप साइट, पोल और फाइबर नेटवर्क के विस्तार को सुविधाजनक बनाने के उपायों पर भी विचार किया। इसके अलावा, दूरसंचार टावरों पर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रगति की समीक्षा की गई। स्मार्ट मीटर से दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के लिए हरित ऊर्जा की मुक्त पहुंच को सुगम बनाने के साथ-साथ संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायतों में बिजली की खपत और बिलिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी सहायता मिलेगी।

मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों एवं क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने, तकनीक के अधिकतम उपयोग तथा प्रक्रियाओं को सरल बनाने के निर्देश देते हुए हरियाणा के डिजिटल एवं दूरसंचार ढांचे को और मजबूत करने पर जोर दिया।

बैठक में लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  अपूर्व कुमार सिंह, विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  विजयेंद्र कुमार, नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रिड) के आयुक्त एवं सचिव  जे. गणेशन तथा सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग के निदेशक  समवर्तक सिंह खंगवाल भी उपस्थित रहे।
शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। अधिकारी, लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं : से उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ

लंबित शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारी  

सीएम विंडो, जन संवाद समेत विभिन्न पोर्टलों की शिकायतों की हुई समीक्षा

हर समीक्षा बैठक में विभागाध्यक्ष नवीनतम रिपोर्ट के साथ स्वयं हो उपस्थित

मुख्यमंत्री नायब सिंह के विशेष अधिकारी (फीडबैक) सोमांशु शर्मा ने जिले की समाधान प्रकोष्ठ, सीएम विंडो, जन संवाद और अन्य कई पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की शुक्रवार को बाद दोपहर समीक्षा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

  उन्होंने कहा कि दर्ज शिकायतों पर अधिकारी संज्ञान ले। 25  सितंबर को मुख्य मंत्री नायब सिंह स्वयं संज्ञान लेंगे।

  समीक्षा बैठक के समापन से पूर्व उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिले के  विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री विंडो, जन संवाद, सी पी ग्राम्स, एसएमजीटी पोर्टल तथा समाधान प्रकोष्ठ से संबंधित लंबे समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों के ऑफिस शनिवार और रविवार को खुलेंगे  व अधिकारी शिकायतों का निस्तारण करेंगे।
   उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए उसका समाधान जल्द से जल्द करवाया जाए, ताकि आमजन को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
   उपायुक्त ने कहा कि जन शिकायतों का समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। इसलिए अधिकारी लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई पूरी करें। शिकायत के निस्तारण में यदि किसी स्तर पर कोई समस्या या अड़चन है तो उसका भी तत्काल समाधान किया जाए।
  उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि पूर्व में भेजी गई सूची में शामिल उनके विभाग 
कि शिकायतों के संबंध में की गई कार्रवाई, वर्तमान स्थिति तथा निस्तारण में लगने वाले समय की स्पष्ट जानकारी साथ रखें।
   डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि पात्र व्यक्ति की समस्या का समाधान निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयबद्ध तरीके से हो।    
   उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल शिकायतों की समीक्षा करना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना है।
उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों की लगातार निगरानी करने तथा संबंधित शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत करवाने के भी निर्देश दिए। 
  उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि लंबे समय से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता देकर उनका निस्तारण करवाया जाए और अनावश्यक रूप से किसी मामले को लंबित न रखा जाए।
मुख्य रूप से बैठक में पंचायत विभाग, पेंशन विभाग, कृषि, 
एलडीएम,

   उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित हों और अपने विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मेघा, निगम अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, एडीसी अंकित चौकसे,
सीईओ डॉ किरण,
एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन,  नगराधीश टीनू पोसवाल, सीएमओ विजय मलिक, डीडीपीओ राजेश शर्मा डीएसपी विकास चहल, डीडीए बलवंत सहारण, जीएम रोडवेज विक्रम कंबोज, तहसीलदार वीरेंद्र गिल, एल डी एम जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
सिविल अस्पताल में विधायक प्रमोद विज 
सेवा संकल्प अभियान के तहत  अभियान को बूथ स्तर तक ले जाकर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाना और समाज में सेवा भावना को मजबूत करना अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने रिफाइनरी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने किया नवनिर्मित मडलौडा खंड कार्यालय भवन का उद्घाटन

2 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ आधुनिक दो मंजिला भवन, अधिकारियों के साथ आमजन को भी मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

पानीपत, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज क्षेत्रवासियों को विकास की एक महत्वपूर्ण सौगात मिली। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने 17 सितंबर 2026 को विकास एवं पंचायत विभाग के नवनिर्मित मडलौडा खंड कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। लगभग 2 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से तैयार यह दो मंजिला भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और इससे विभागीय कार्यों के साथ-साथ आमजन को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

नवनिर्मित भवन में खंड के लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। भवन में विशेष रूप से लिफ्ट की व्यवस्था की गई है, जिससे बुजुर्गों, दिव्यांगजनों तथा अन्य लोगों को कार्यालय की विभिन्न मंजिलों तक पहुंचने में सुविधा होगी।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है नया कार्यालय भवन

भवन में ब्लॉक चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन सहित बीडीपीओ, एसडीओ तथा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए अलग-अलग कार्यालय बनाए गए हैं। इसके अलावा बैठकों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन के लिए लगभग 300 लोगों की क्षमता वाला विशाल हॉल भी तैयार किया गया है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए नए फर्नीचर की व्यवस्था के साथ कार्यालय को आधुनिक एवं व्यवस्थित स्वरूप दिया गया है। भूतल पर बीडीपीओ कार्यालय तथा प्रथम तल पर एसडीओ कार्यालय स्थापित किए जाएंगे।

जनसुविधाओं और बेहतर प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

इस अवसर पर विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन विभागीय कार्यों को अधिक सुचारु बनाने के साथ-साथ आमजन को सरकारी सेवाएं बेहतर एवं सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर क्षेत्रवासियों को मिली यह सौगात विकास, जनसुविधा और बेहतर प्रशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि सरकार का निरंतर प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अपने कार्यों के लिए बेहतर कार्यालय सुविधाएं मिलें और विकास एवं पंचायत विभाग से संबंधित सेवाएं अधिक प्रभावी एवं सुगम तरीके से उपलब्ध हों। यह नवनिर्मित भवन क्षेत्र के विकास को गति देने के साथ-साथ अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन के लिए एक आधुनिक एवं सुविधाजनक कार्यस्थल के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
डाहर शुगर मिल में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा 

 आशीर्वाद का दीया का शुभारंभ करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा से प्रेरणा लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं और बूथ स्तर तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं और देश में हुए बदलावों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ युवाओं और विद्यार्थियों को भी राष्ट्र निर्माण से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक संकल्प है। मंत्री  महीपाल ढांडा का कार्यक्रम में पहुचनें पर एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार ने स्वागत किया।
राज्यसभा सांसद संजय भाटिया प्राचीन श्री सिद्ध देवी मंदिर  में 

 सेवा संकल्प अभियान जनसेवा को प्राथमिकता देने वाला अभियान है। उन्होंने कहा कि सेवा केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा, समर्पण और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के प्रति विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अभियान से जुडक़र समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

उपायुक्त डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ, इस सेवा संकल्प अभियान के तहत महीने भर चलने वाले इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और लोगो से अपील की कि इस कार्यक्रम के तहत आगामी दिनों में विभिन्न कैंप आयोजित किए जाएगें जिसका लाभ आम जन उठा सकते है। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से सांसद संजय भाटिया का स्वागत किया।
प्रकृति शिक्षा शिविर में नशा मुक्ति की बातचीत एक नैसर्गिक दायित्व-अश्विनी शैणवी
प्रकृति का विनाश भी एक नकारात्मक नशा ही है-अश्विनी शैणवी
दो सत्रीय कार्यशाला में बोले आई जी रेंज।
शिक्षक समाज की व्यापक भागीदारी ने कार्यशाला को बनाया प्रांसगिक। 
 ट्रको पर लगाये गये स्टीकर नशामुक्ति के संदेश को पहुचायेंगे देश भर में। 

16 सितम्बर/पानीपत
माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नशा मुक्त हरियाणा के सपने को साकार करने के लिए हरियाणा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल की प्रेरणा और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) कानून एवं व्यवस्था संजय कुमार  के मार्गदर्शन में स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो तथा जिला पुलिस के सानिध्य में ओजोन दिवस के अवसर पर इंडियन आयल पानीपत के सहयोग से  पानीपत पुलिस के सानिध्य में आयोजित नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम के तहत दो सत्रों में ‘‘प्रकृति रक्षा शिक्षक शिविर एवं नशा मुक्त समाज में नागरिक दायित्व विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। 
कार्यशाला में मुख्य अतिथि   अश्विन शैणवी, आई पी एस, पुलिस महानिरीक्षक  करनाल रंेज कहा कि प्रकृति शिक्षा शिविर में नशा मुक्ति की बातचीत एक नैसर्गिक दायित्व की तरह है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का विनाश भी एक नकारात्मक नशा ही है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिए जो अपने समय के समकालीन प्रश्नों के समाधान का मार्ग तलाशे।
विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक पानीपत श्रीमती मेधा भूषण आई पी एस ने कहा कि पानीपत के लिए प्रकृति संरक्षण बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक नगरी पानीपत में औद्योगिक विकास के साथ प्राकृतिक संरचना की संरक्षण के लिए राज और समाज दोनों को मिलकर संयुक्त पहल करनी होगी। 
इस अवसर पर एस पी नारकोटिक्स श्री आयुष यादव, आई पी एस ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए नशा का नाश जरूरी है।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए  श्री एम एल धारिया, ई डी रीफाइनरी ने कहा कि 
पुलिस विभाग द्वारा सामाजिक उत्थान के लिए किये जा रहे प्रत्येक कार्य में इंडियन आॅयल पूरी शिदद्त के साथ सहयोग करता है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष सामाजिक दायित्व योजना के तहत पानीपत के पुलिस लाईन में निर्मित लाईब्रेरी में भी इंडियन आॅयल पूरी तरह सहयोगी रहा, भविष्य में भी इंडियन आॅयल संस्थान सहयोगी रहेगा। 
कार्यशाला के प्रथम सत्र में विशिष्ट अतिथि दीपक पाटिल आई एफ एस ने कहा कि प्रकृति की रक्षा नहीं होगी तो जीवन प्रवाह कैसे होगा। 
मुख्य वक्ता डा. वी के सिंह, सी ई ओ, पाॅवर सैक्टर स्किल काउन्सिल ने कहा कि हमारे समकालीन भारत में सबसे ज्यादा कार्बन ऊर्जा उत्सर्जन से होता है अब हम नये भारत में सबने मिलकर निर्णय लिया है कि 2070 तक कार्बन का उत्सर्जन शून्य होगा। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए वर्तमान समय में 52 प्रतिशत ऊर्जा उत्सर्जन का स्रोत सौर उर्जा, वायु और पानी पर आधारित हो गया है।  
वरिष्ठ पत्रकार श्री चन्द्रभूषण ने कहा कि प्रकृति केवल उपभोग की वस्तु नहीं है इसलिए हमारे संकल्पों में प्रकृति रक्षा होनी चाहिए। 
इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ  डा. अशोक चैहान, प्रोफेसर अर्थशास्त्र विभाग, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय ने कहा कि पर्यावरण वैकल्पिक विषय नहीं है यह जीवन जीने की शर्त है। 
 कार्यक्रम में स्वागत करते हुए श्रीमती रेणु पाठक ने कहा कि दो सत्रीय विमर्श के बहाने पानीपत रीफाइनरी परिसर ज्ञान गंगा के प्रवाह का सुख प्राप्त कर रहा है।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सी जी एम श्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि देश भर से आये विद्वान, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और पानीपत के शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों की उपस्थिति ने प्रकृति रक्षा के साथ नशा मुक्त समाज के लिए नागरिक समाज को नयी दृष्टि प्रदान किया है। 
 दोनों सत्रों का संचालन करते हुए इंचार्ज सामुदायिक पुलिस मुख्यालय श्री राजीव रंजन ने कहा कि नागरिक और पुलिस समाज जब मिलकर चलेंगे, तब सामाजिक सौहार्द की बुनियाद मजबूत होगी।
 कार्यक्रम के संयोजन में सी जी एम श्री राजेश गणवीर जी का अर्थपूर्ण एवं प्रासंगिक भूमिका रही। पोलीमल टर्मिनल से सी जी एम सुरेश के समन्वय में सैकड़ों ट्कों पर नशा मुक्त अभियान के नारों एवं रिफलेक्टर लगाकर आई जी करनाल श्री अश्विनी सैनी से झंडी दिखाकर रवाना किया। 
 स्वास्थ्य विशेषज्ञ डा. इन्द्रप्रभा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की वजह से जीवन रक्षा के नयी-नयी बड़ी चुनौतियां खड़ी हो रही है। इसलिए प्रकृति में जो संजीवनी है वो खरीदकर नहीं प्राप्त की जा सकती, लंबा जीवन जीने के लिए प्रकृति के साथ चलना होगा। 
इस अवसर पर राष्ट्ीय चित्रकला शिविर का आयोजन किया गया जिसमें देश भर से प्रख्यात चित्रकारों ने हिस्सा लिया।
भाईचारे और समानता को बढ़ावा दे रही मुख्यमंत्री सामाजिक अंतर्जातीय समरसता योजना: कैबिनेट मंत्री महीपाल ढांडा

अंतरजातीय विवाह सामाजिक एकता और समानता की मजबूत कड़ी

पानीपत ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के 25 जोड़ों को 62.50 लाख रुपए की राशि की एफडी वितरित की और कुछ राशि संयुक्त खाते में जमा की

योजना का उद्देश्य अंतरजातीय विवाह करने वाले पात्र दंपतियों को प्रोत्साहन देना प्रमुख: उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ

पानीपत,16 सितंबर। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बुधवार को जिला सचिवालय में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामाजिक अंतर्जातीय समरसता योजना के तहत पानीपत ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के 25 जोड़ों को कुल 62.50 लाख रुपए की राशि की एफडी वितरित की और कुछ राशि संयुक्त खाते में जमा की।
 
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि समाज में जात-पात की दीवारों को कमजोर करने और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने में ऐसी योजनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
   
मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि अंतरजातीय विवाह केवल दो व्यक्तियों का वैवाहिक संबंध नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, समानता और समरसता का संदेश भी है। मुख्यमंत्री सामाजिक अंतर्जातीय समरसता योजना के माध्यम से सरकार ऐसे दंपतियों को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज में समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को जातीय भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए। जब समाज में आपसी सम्मान, समानता और भाईचारे की भावना मजबूत होगी।
   
सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे और सामाजिक बदलाव को प्रोत्साहन मिले। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सकारात्मक सोच और सहभागिता से मजबूत होती है। इस अवसर पर 25 जोड़ों को एफडी वितरित की गई। उन्होंने कहा कि 4.50 लाख के आसपास टैबलेट विद्यार्थियों के लिए तैयार करवाए हैं इससे उनकी शिक्षा में और मजबूती आएगी।
   
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि मुख्यमंत्री सामाजिक अंतर्जातीय समरसता योजना का उद्देश्य अंतरजातीय विवाह करने वाले पात्र दंपतियों को प्रोत्साहन देना तथा समाज में जातीय भेदभाव को कम कर सामाजिक समरसता की भावना को बढ़ावा देना है। योजना के तहत पात्र दंपतियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है, ताकि वे अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत को मजबूती के साथ आगे बढ़ा सकें।
   
उपायुक्त ने कहा कि योजना सामाजिक समानता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने पात्र लोगों से सरकार की योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एसडीएम इसराना नवदीप नैन, समाज कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा, निरीक्षक विनोद, अधिकारियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
*कार से 3.80 लाख रुपए चोरी करने के चार आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख रुपए व वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद*

पानीपत पुलिस ने एनएफएल नाका के नजदीक कंपनी से कार में सवार होकर घर लौट रहे युवक को झगड़े में उलझाकर कार से 3.80 लाख रुपए चोरी करने की वारदात को सफलतापूर्वक सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नकदी में से 1 लाख रुपये व वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पीर कॉलोनी सिवाह निवासी साहिल, साजिद व काला तथा राक्सेड़ा निवासी वाजिद के रूप में हुई है।

डीएसपी यातायात सुरेश कुमार सैनी ने बुधवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थाना मॉडल टाउन में विकास नगर निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र दिनानाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह सीताराम कंपनी लोहारी व विली कंपनी आसन कलां में करीब तीन साल से शिफ्ट इंचार्ज के पद पर कार्यरत है।
वह 7 सितंबर को सीताराम कंपनी के मालिक से लेबर की पेमेंट के 8 लाख 2 हजार रुपए लेकर आया था। इनमें से 4 लाख रुपए उसने बिरमी कंपनी आसन कलां में ठेकेदार को दे दिए। बाकी 4 लाख 2 हजार रुपए कार में रखकर वह शाम करीब 6 बजे आसन कलां कंपनी से घर लौट रहा था। रास्ते में राहतक फाटक एनएफएल नाका के पास पहुंचने पर उसकी कार के आगे चल रहे हरे रंग के ऑटो से टकरा गई। ऑटो में पांच युवक सवार थे।
युवकों ने रुकवाकर उसके साथ बहस व बदसलूकी शुरू कर दी। दो युवक उसके साथ बहस करने लगे, जबकि तीन युवक कार के चारों तरफ घूमने लगे। इसी दौरान युवकों ने कार की पिछली सीट पर रखी पॉलिथिन से रुपए निकाल लिए। हड़बड़ाहट में 22 हजार रुपये कार में ही गिर गए, जबकि आरोपी 3.80 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। भूपेंद्र सिंह की शिकायत पर थाना मॉडल टाउन में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

डीएसपी सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच व आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल व उनकी टीम को सौंपी थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल से जाने वाले विभिन्न मार्गों पर व आसपास लगे 30 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में ऑटो दिखाई दिया। पुलिस ने अपने सभी सोर्स सक्रिय करते हुए मंगलवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर रिफाइनरी पुल के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान साहिल, साजिद व काला निवासी पीर कॉलोनी सिवाह तथा वाजिद निवासी राक्सेड़ा के रूप में बताई।

डीएसपी सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे चारों नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए चारों आरोपियों ने मिलकर उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड होना पाया गया है और उनके खिलाफ लड़ाई-झगड़े के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नकदी में से 1 लाख रुपए व वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद कर चारों आरोपियों को बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपी साजिद व वाजिद का न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और आरोपी साहिल व काला 
को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ बची हुई चोरी की नकदी बरामद करने का प्रयास करेगी।
औद्योगिक क्षेत्रों में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

सेक्टर-25 व 29 में 200 से 250 अवैध कब्जे हटाए

दोबारा अतिक्रमण किया तो जुर्माने के साथ दर्ज होगी प्राथमिकी

एसडीओ कुश, जेई संदीप व जेई मोहित के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

पानीपत, 15 सितंबर। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम और प्रशासन के सहयोग से मंगलवार को सेक्टर-25 व सेक्टर-29 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। एचएसआईआईडीसी के एसडीओ कुश, जेई संदीप और जेई मोहित के नेतृत्व में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सड़कों, हरित पट्टी और सरकारी भूमि पर किए गए करीब 200 से 250 अवैध कब्जे हटाए गए।
  प्रशासन की ओर से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी और पुलिस बल के सहयोग से जेसीबी की मदद से रेहड़ी-फड़ी तथा विभिन्न प्रकार के अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जिससे आवागमन को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।
   गौरतलब है कि 
औद्योगिक एसोसिएशन की ओर से लंबे समय से सड़कों पर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की जा रही थी। एसोसिएशन का कहना था कि सड़कों पर अतिक्रमण के कारण वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए एचएसआईआईडीसी और प्रशासन की ओर से संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की गई।
प्रशासन ने अतिक्रमण करने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में सरकारी भूमि, सड़कों अथवा हरित पट्टी पर दोबारा किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जुर्माना लगाने तथा आवश्यकतानुसार प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के लिए औद्योगिक एसोसिएशन  ने एचएसआईआईडीसी और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। 
ध्यान रहे कि अब औद्योगिक क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त रखने से उद्यमियों, श्रमिकों और आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा औद्योगिक गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार होगा।
जनता दरबार
 कल 16 सितंबर बुधवार को
👇
महीपाल ढांडा शिक्षा मंत्री  हरियाणा सरकार
नमो सेवा पोर्टल से सेवा कार्यों से जुड़ेंगे आमजन और सामाजिक संगठन

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने किया लांच

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने  पंचकमल  में ‘नमो सेवा पोर्टल’ का शुभारंभ किया। सेवा संकल्प अभियान के दौरान यह पोर्टल आमजन, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा स्वयंसेवकों को सेवा गतिविधियों से जोड़ने में सेतु का काम करेगा।

 

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता द्वारा लांच किए गए नमो सेवा पोर्टल के माध्यम से इच्छुक नागरिक अपने मोबाइल नंबर  के जरिए पंजीकरण कर सेवा कार्यों से जुड़ सकेंगे। www.bjpharyananamosewa.com

पोर्टल पर अभियान के सभी 12 कार्यक्रमों के साथ-साथ 25 सेवा कार्यों की जानकारी दी गई है, जिसमें कोई भी नागरिक अपनी उपलब्धता अनुसार किसी भी सेवा कार्य मे अपनी भागीदारी कर सकता है। पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत स्वयंसेवक अथवा नागरिक को सभी कार्यक्रमों को लेकर लेटेस्ट अपडेट मिलती रहेगी।  स्वयंसेवक अपनी पसंद के कार्यक्रम में भाग लेने की सहमति दे सकेंगे और कार्यक्रम स्थल पर क्यूआर कोड के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे।

 

पोर्टल पर स्वयंसेवक अपनी प्रोफाइल, सेवा कार्यों में भागीदारी, उपलब्धियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी देख सकेंगे। कार्यक्रम पूरा होने के बाद उन्हें सहभागिता प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराया जा सकेगा। साथ ही रेफरल सुविधा के माध्यम से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ने का अवसर मिलेगा। भाजपा आईटी विभाग हरियाणा द्वारा तैयार किया गया ‘नमो सेवा पोर्टल’ सेवा संकल्प अभियान को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने का डिजिटल माध्यम बनेगा। इसके जरिए सेवा गतिविधियों की जानकारी, सहभागिता और संवाद को एक ही मंच पर लाने का प्रयास किया गया है।

 

 स्वयंसेवक संगठन की घोषणाओं और अपडेट से भी सीधे जुड़े रह सकेंगे। भाजपा आईटी प्रमुख आदित्य चावला ने बताया कि नमो सेवा पोर्टल वेबसाइट के साथ-साथ जल्द ही प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध होगा।
पानीपत पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता

अवैध हथियारों के जखीरे के साथ असला सप्लायर गिरफ्तार, 10 देसी पिस्तौल व 26 जिंदा रौंद बरामद

 पानीपत पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी पर नकेल कसते हुए अवैध हथियार सप्लायर को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 अवैध देसी पिस्तौल व 26 जिंदा रौंद कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान यूपी के शामली के जलालाबाद निवासी आरिफ के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस ने सोमवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र की टीम में तैनात सब इंस्पेक्टर संदीप, मुख्य सिपाही मंदीप, सिपाही राजेश व चालक ईएससी जगदीप सिंह रविवार/सोमवार की देर रात गश्त के दौरान पानीपत-हरिद्वार बाईपास स्थित गांव रसलापुर मोड़ पर मौजूद थे। इसी दौरान टीम को विशेष इनपुट मिला कि यूपी निवासी एक युवक अवैध असला सप्लाई का काम करता है। युवक अवैध हथियार सप्लाई करने की फिराक में रसलापुर ड्रेन पुल के पास एक बैग लेकर खड़ा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर बैग की तलाशी ली। बैग से 8 देसी पिस्तौल, 2 देसी मस्कट पिस्तौल व 26 जिंदा रौंद कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान आरिफ पुत्र आबिद निवासी जलालाबाद शामली यूपी के रूप में बताई।

एसपी मेधा भूषण आईपीएस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह यूपी से अवैध हथियार लेकर तस्करी करने के लिए आया था। उसने यूपी में करीब 7 माह पहले हथियार खरीदने की शुरुआत की थी और एक-एक कर उक्त हथियार इकट्ठा किए थे।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बापौली में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने के साथ अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क में शामिल आरोपियों के ठिकानों का पता लगा पकड़ने का प्रयास करेगी।
कृषि एवं किसान कल्याण तथा बागवानी मंत्री श्याम सिंह राणा ने सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय श्यामकमल में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश के किसानों से अपील की कि वे आने वाले समय में मंडियों में अपनी धान की फसल को सुखा कर लाएं, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।    
         उन्होंने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा  किसानों को धान की फसल के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं सलाह दी जा रही है। धान की फसल किसानों की प्रमुख खरीफ फसलों में शामिल है। फसल की अच्छी पैदावार के लिए किसानों द्वारा समय पर कृषि कार्य करना तथा वैज्ञानिक पद्धति अपनाना अत्यंत आवश्यक है। जिले में अधिकारियों द्वारा धान की फसल की स्थिति का नियमित रूप से जायजा लिया जा रहा है। खेतों में फसल की पैदावार, पौधों की स्थिति, पानी की उपलब्धता तथा रोग एवं कीट प्रकोप पर विभाग द्वारा निगरानी रखी जा रही है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसल का नियमित निरीक्षण करें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क करें।
        कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 2047 तक प्राकृतिक खेती को अपनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए भरपूर प्रयास भी किया जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह जैविक खेती अपनाएं और गोबर से बनने वाली खाद का उपयोग करें। इसके साथ-साथ प्राकृतिक खेती भी किसानों के लिए कारगर सिद्ध है। 
        कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी हरियाणा प्रदेश की पराली प्रबंधन की खुले मन से प्रशंसा की है। और यह सब जागरूकता अभियान के कारण ही संभव हो पाया है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट भी उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा काला आम मंडल मे कार्यशाला हुई आयोजित 

 सेवा संकल्प अभियान में समाज के सभी वर्ग बढ़ चढ़ कर पर भाग लेंगे -सुशील राणा 

पानीपत ग्रामीण विधानसभा पहले की तरह ही सेवा संकल्प अभियान मे भी प्रथम स्थान ओर होगी - हरपाल ढांडा 

प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्षो का लोकसेवा कार्यकाल बेदाग़ रहा - ईश कुमार राणा 

पूरे देश का जनमानस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने वाले 17 सितंबर जन्म दिवस को मनाने तथा उनके लोकसेवक के रूप 25 वर्ष पुरे होने के अवसर को उत्सव के रूप मे मनाने के लिए उत्साहित है। हमें भी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष बेदाग़ पूर्ण होने के अवसर तथा उनके जन्मदिन के अवसर को पूरी लग्न व उत्साह से मनाना चाहिए ये शब्द कुरुक्षेत्र भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील राणा ने बैबल रोड भारत नगर शिव मन्दिर धर्मशाला वार्ड 12 मे सेवा संकल्प अभियान की कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहे।
सुशील राणा ने कहा ये गौरव की बात है कि  25 वर्ष लोकसेवा मे रहने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कोई भर्ष्टाचार का आरोप नहीं उनका कार्यकाल बेदाग़ है।
उन्होने कहा कि हमें इस अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों मे बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
कार्यशाला आरम्भ होने के प्रारम्भ में भारत माता, डा. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किये गये तथा वन्देमातरम का गायन हुआ। मुख्य वक्ता सुशील राणा का मंडल अध्यक्ष गुरदेव कुमार व मंडल प्रभारी ईश कुमार राणा ने पौधा देकर स्वागत किया 
कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गुरदेव कुमार ने की।
उन्होने अपने अध्यक्षीय भाषण मे विश्वास दिलाया कि काला आम्ब मंडल सभी कार्यक्रमों मे प्रथम स्थान पर रहेगा।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सुप्रसिद्ध समाज सेवी हरपाल ढांडा ने कहा कि पानीपत ग्रामीण विधानसभा हमेशा हर अभियान मे अव्वल रही है, इस अभियान मे भी सभी कार्यकर्ता अपनी विधानसभा को प्रथम स्थान पर ही लेकर आएंगे।
उन्होने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने भारत का सर दुनिया मे ऊँचा किया है अब इस अभियान के माध्यम हमें लोगों के बीच जाकर उनके किये कार्यों की चर्चा करनी चाहिए।
भाजपा काला आम्ब मंडल प्रभारी ईश कुमार राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहले जी-20 सम्मेलन की मेजबानी कर दुनिया मे भारत का मान सम्मान बढ़ाया, अब ब्रिक्स सम्मेलन की शानदार मेजबानी कर भारत का रुतबा दुनिया मे बढ़ाया है । ईश कुमार राणा ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल बेदाग़ व बेमिशाल रहा । उन्होंने आह्वान किया कि प्रधानमन्त्री मोदी के जन्मदिन व लोक सेवा के शानदार व निष्कलंक पुरे होने के सभी कार्यक्रमों मे प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें ।
कार्यशाला का मंच संचालन मंडल महामंत्री दीपक गोयल ने किया 
कार्यशाला को भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख डॉ राजबीर आर्य ने सम्बोधित किया।
कार्यशाला मे मुख्य रूप से सुमित गर्ग, कृष्ण आर्य, पार्षद सोनू संधू, काकू मलिक, पवन धीमान, कृष्ण मलिक, मेहर चंद जांगड़ा, कपिल राणा, मास्टर जसमेर फोर, प्रवीण सैनी, संदीप सांगवान, जिला प्रधान संदीप कश्यप, राजू पहलवान, सुभाष निंबरी, बिल्लू सरपंच, प्रमोद मलिक, अमित मास्टर, रामू गुज्जर, अजयपाल, बाबू राम, रोहतास, कोमल शर्मा, निधि, सविता शर्मा, अंजली धीमान आदि मुख्य रूप से मौजूद रहें ।
जिले में 2,025 परिवार उठा रहे लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना का लाभ: उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ 

केवल बेटियों वाले परिवारों के लिए सहारा बनी लाडली पेंशन, अब मिल रहे 3,200 रुपए मासिक

दो लाख रुपए तक वार्षिक आय वाले परिवार ले सकते हैं योजना का लाभ

45 वर्ष की आयु पूरी होने पर शुरू होता है भत्ता 

माता के खाते में प्राथमिकता से भेजी जाती है राशि

हरियाणा सरकार की लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना केवल बेटियों वाले परिवारों के लिए आर्थिक संबल का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने, उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा देने और माता-पिता को आर्थिक सहारा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को अब 3,200 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता दी जा रही है। 
उपायुक्त डॉ हरीश ने बताया कि जिले में वर्तमान में 2,025 लाभार्थी परिवार इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। 
उपायुक्त ने बताया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब पात्र परिवारों तक उनका लाभ समय पर पहुंचे।    
    उपायुक्त ने बताया कि केवल बेटियों वाले ऐसे परिवार, जो योजना की निर्धारित शर्तें पूरी करते हैं, वे बिना किसी झिझक के आवेदन करें और सरकार की इस सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ उठाएं। 
  उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि पात्र लोगों को योजना की जानकारी देकर आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए।
   उपायुक्त डॉ हरीश ने बताया कि बेटियां परिवार और समाज की ताकत हैं। सरकार द्वारा ऐसी योजनाओं के माध्यम से बेटियों वाले परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को मजबूत किया जा रहा है। पात्र परिवार अपनी फैमिली आईडी में दर्ज विवरण को सही रखें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त करें।
   उपायुक्त डॉ हरीश ने बताया कि योजना के तहत ऐसे पति-पत्नी पात्र हैं, जिनका कोई बेटा नहीं है। इसमें सगा या गोद लिया हुआ बेटा भी शामिल है। परिवार में केवल लड़की या लड़कियां होने की स्थिति में तथा अन्य निर्धारित शर्तें पूरी करने पर माता-पिता योजना का लाभ ले सकते हैं। परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय दो लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ने बताया कि 
योजना का लाभ उस समय शुरू होता है, जब माता या पिता में से किसी एक की आयु 45 वर्ष या उससे अधिक हो जाती है। योजना के तहत मिलने वाली 3,200 रुपए की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। इसमें प्राथमिकता परिवार की महिला यानी माता के बैंक खाते को दी जाती है। माता के जीवित न होने की स्थिति में यह लाभ पिता को दिया जाता है।
   उन्होंने बताया कि 
लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना का लाभ 60 वर्ष की आयु तक दिया जाता है। लाभार्थी के 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर विभाग द्वारा सरल पोर्टल के माध्यम से इस पेंशन को स्वतः वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना में परिवर्तित कर दिया जाता है। इससे लाभार्थी को अलग से वृद्धावस्था भत्ते के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं रहती।
    ग़ौरतलब है कि 
लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना का लाभ लेने के लिए पात्र परिवारों को अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। पात्र व्यक्ति नजदीकी जनसेवा केंद्र या अंत्योदय सरल केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान फैमिली आईडी, बैंक खाते, आय प्रमाण पत्र और आयु से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने होते हैं।
जिला प्रशासन ने जिले के ऐसे सभी परिवारों से अपील की है, जिनमें केवल बेटियां हैं और वे योजना की पात्रता पूरी करते हैं, वे समय रहते आवेदन करें। साथ ही अपनी फैमिली आईडी में दर्ज पारिवारिक एवं अन्य आवश्यक विवरणों की जांच कर उन्हें सही रखना सुनिश्चित करें, ताकि योजना का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।