नौरोजाबाद: विंध्या कॉलोनी में ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, घायल को एंबुलेंस की मदद से लाया गया रीजनल अस्पताल
नौरोजाबाद थाना अंतर्गत विंध्या कॉलोनी में ट्रक ने लापरवाही और तेज ट्रक चलाकर बाइक सवार को ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार नौरोजाबाद नैका दफाई निवासी ब्रजननन्दन झारिया घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस की मदद से SECL रीजनल अस्पताल नौरोजाबाद लाया गया जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया।