नौरोजाबाद: ग्राम कंचनपुर में पुरानी रंजिश पर आरोपियों द्वारा फरियादी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने पर मामला हुआ दर्ज
ग्राम कंचनपुर निवासी परवीन बी ने थाना नौरोजाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। ग्राम कंचनपुर निवासी इम्तियाज अली एवं इंतजार अली द्वारा फरियादी के साथ पुराने विवाद को लेकर मारपीट,गालीगलौज एवं जान से मारने की धमकी दी गई है जिस पर आरोपियों के विरुद्ध थाना नौरोजाबाद में धारा- 294,323,506-IPCके तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक अनिल सिंह कर रहे है।