नौरोजाबाद: NH43 पर जोहिला पुल के पास ट्रक की ठोकर से बाइक में सवार एक युवक कि मौत दूसरा घायल
नौरोजाबाद थाना अंतर्गत NH43 पर जोहिला पुल के पास ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाकर बाइक में ठोकर मार दी घटना में सस्तरा से पाली की ओर बाइक से जा रहे गुलजारी कोल की मौत हो गई वही घटना में बाइक में सवार करण कोल घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक ईलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीएम उपरांत शव परिजनों को सौप दिया है।