नौरोजाबाद: पठारी में आरोपी द्वारा अपनी चाची को कुल्हाड़ी मारकर मौके से फरार होने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर हुआ गिरफ्तार
ग्राम पठारी में अपनी चाची कलवतिया कोल को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतारने वाला आरोपी घटना कारित करने के बाद में मौके से फरार हो गया था। एसपी उमरिया के मार्गदर्शन में नौरोजाबाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी लल्लूलाल कोल को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के विरूद्ध थाना नौरोजाबाद में धारा 302 ताहि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।