नौरोजाबाद: पोड़ी में एक महिला के साथ एक व्यक्ति ने गाली गलौज व मारपीट करते हुए जान से मारने की दी धमकी, अपराध दर्ज
नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पोड़ी में पीड़िता सुशीला बाई के साथ आरोपी राजेंद्र सिंह ने मामूली विवाद पर जमकर मारपीट की है। गाली गलौज व जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज कर सहायक उपनिरीक्षक अनिल सिंह के द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।