प्रतापगढ़: कटरा स्थित संगम इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित वार्षिक महोत्सव में बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री पहुंची
कटरा स्थित संगम इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार शाम 7 बजे वार्षिक महोत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने शिरकत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। अभिनेत्री का स्वागत कॉलेज की छात्राओं ने किया।कार्यक्रम में पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता मौजूद रहे । भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।